दिल्ली HC ने मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों पर जताई चिंता, कहा- और खराब हो सकती है स्थिति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मच्छरों की समस्या पर चिंता जताते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि यदि तत्काल स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कोविड-19 महामारी के बीच, रोगवाहक जंतुओं से फैलने वाली बीमारियां बढ़ सकती हैं जिससे स्थिति और विकट हो सकती है। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मच्छरों की समस्या पर चिंता जताते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि यदि तत्काल स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कोविड-19 महामारी के बीच, रोगवाहक जंतुओं से फैलने वाली बीमारियां बढ़ सकती हैं जिससे स्थिति और विकट हो सकती है।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की एक पीठ ने दिल्ली में मच्छरों की समस्या पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा कि महामारी के मद्देनजर दिल्ली सरकार तथा निकाय संस्थाओं द्वारा उठाए गए कदम पर्याप्त नहीं हैं।

अदालत ने दिल्ली सरकार, तीनों नगर निगम, दिल्ली छावनी और नई दिल्ली नगर परिषद को निर्देश दिया कि वे मच्छरों की समस्या के निदान के लिए उठाए गए कदमों और भावी कार्रवाई पर अपनी स्थिति रिपोर्ट पेश करें। मामले की अगली सुनवाई मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने 28 मई को होगी।

संबंधित समाचार