बरेली में भी तेजी से पैर पसार रहा ‘ब्लैक फंगस’, मरीजों की संख्या 25 के पार पहुंची
बरेली,अमृत विचार। कोरोना का प्रकोप जिले में भले ही कम हुआ हो लेकिन अब ब्लैक फंगस तेजी से पांव पसार रहा है, इसी क्रम में सोमवार को शहर के दो निजी अस्पताल और निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बाबत शासन …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना का प्रकोप जिले में भले ही कम हुआ हो लेकिन अब ब्लैक फंगस तेजी से पांव पसार रहा है, इसी क्रम में सोमवार को शहर के दो निजी अस्पताल और निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बाबत शासन के पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड कर दी है।
इनमें हुई पुष्टि
शाहजहांपुर के गढिय़ा रंगीन निवासी 55 वर्षीय युवक का इलाज निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। सोमवार को युवक में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। वहीं गदियााना निवासी 58 वर्षीय महिला का इलाज भी निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सोमवार दोपहर महिला की जांच रिपोर्ट में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। मीरगंज निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग का भी लंबे समय से निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बुजुर्ग ब्लैक फंगस से ग्रसित पाए गए। नबावगंज और रामपुर निवासी दो युवकों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इन दोनों युवकों में भी ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है।
अब तक जिले में ब्लैक फंगस के 27 केस
विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब तक जिले में 27 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। सभी मरीजों का इलाज निजी मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में चल रहा है। वहीं रविवार को एक मरीज ने इलाज के दौरान दम भी तोड़ दिया था।
“जिले में ब्लैक फंगस के अब तक 27 मामले सामने आए हैं। सोमवार को 5 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है, जिसकी सूचना शासन को दे दी गई है। लोगों से अपील है कि कोरोना और बचाव की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।” -डॉ. रंजन गौतम, जिला सर्विलांस अधिकारी।
