लखनऊ : मलबा उठाने से मना किया तो नगर निगम कर्मचारी को कार से मारी टक्कर, मौत के बाद हंगामा
लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर में कार सवार ने नगर निगम कर्मचारी को टक्कर मार दी। आरोप है कि जानबूझकर कर कार चढ़ाई है। साथी कर्मचारी उसे सिविल अस्पताल लेकर आए लेकिन उसकी डेथ हो गई। इस पर कर्मचारियों ने गोमतीनगर थाने में जमकर हंगामा किया। एफआईआर दर्ज हो गई है। क्या है ये पूरा मामला …
लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर में कार सवार ने नगर निगम कर्मचारी को टक्कर मार दी। आरोप है कि जानबूझकर कर कार चढ़ाई है। साथी कर्मचारी उसे सिविल अस्पताल लेकर आए लेकिन उसकी डेथ हो गई। इस पर कर्मचारियों ने गोमतीनगर थाने में जमकर हंगामा किया। एफआईआर दर्ज हो गई है।
क्या है ये पूरा मामला
दरअसल गोमतीनगर थाने के पीछे विशालखण्ड पांच में मलबा हटाने के लिए टीम पहुंची थी। कर्मचारियों का आरोप है कि इसी दौरान दीप अवस्थी अपनी कार से पहुंचे। उन्होंने एक दिन पहले सोमवार को अपने घर के सामने एकत्र मलबा हटाने के लिए कहा था।
इसपर कार्यदायी संस्था का चालक रामू यादव ने कहा कि जो शिकायत कंट्रोल रूम से मिलती है वही मलबा उठान होता है। हम अपनी मर्जी से कुछ नहीं कर सकते।
दीप अवस्थी इसपर आग बबूला हो गए और देख लेने की धमकी देकर चले गए। मंगलवार को पहुंचते ही गाली देना शुरू किया और रामू पर कार चढ़ा दी।रामू बुरी तरह घायल हो गया।
कार पकड़ने की कोशिश की लेकिन दीप भाग गया। मौजूद कर्मचारियों ने अधिकारियों व साथी कर्मचारियों को फोन पर जानकारी दी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कर्मचारी के मृत होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कर्मचारी थाने पहुंच गए और घेराव शुरू कर दिया। उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। किसी तरह से उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया गया।
