बांदा: ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत से भीषण हादसा, 4 की मौत, दो दर्जन लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में आज भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां किसी कार्यक्रम से लौट रहे एक ट्रैक्टर- ट्राली में सामने से आ रहे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर ट्राली सवार 4 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि तकरीबन दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल …

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में आज भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां किसी कार्यक्रम से लौट रहे एक ट्रैक्टर- ट्राली में सामने से आ रहे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर ट्राली सवार 4 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि तकरीबन दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू करके बाकी लोगों को निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

क्या है ये पूरा मामला

यह दर्दनाक हादसा बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरन से सामने आया है। जहां आज दोपहर में ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत के बाद चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और ट्राली मे सवार दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

आपको बता दें कि बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव दलपा पुरवा से किसी कार्यक्रम से लौट रहे ग्राम सहेवा निवासियों के ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी।

जिससे सवारियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रैक्टर ट्राली में सवार बाकी लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला और चारों महिलाओं के शव को बरामद किया है।

घायलों को गंभीर हालत में बिसंडा पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहांउनका उपचार जारी है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर धर्मेंद्र का कहना है कि मिट्टी से भरा हुआ ट्रैक्टर ट्राली तेज गति के साथ आ रहा था और अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार कर निकल गया जिससे यह हादसा हुआ है।

वहीं इस मामले में अपर एसपी ने ट्रैक्टर में टक्कर की बात को सिरे से नकार दिया है। अपर एसपी का कहना है कि सहेवा निवासी ग्रामीण किसी कार्यक्रम से ट्रैक्टर ट्राली मे सवार होकर लौट रहे थे, ट्राली में 25 लोग सवार थे और ट्राली अनियंत्रित होकर पलटने से यह हादसा हुआ है।

संबंधित समाचार