उत्तर रेलवे ने पहलवान सुशील कुमार को किया निलंबित, सागर धनखड़ की हत्या का है आरोप
नई दिल्ली। जूनियर रेसलर सागर धनखड़ मर्डर केस में फंस चुके पहलवान सुशील कुमार को बड़ा झटका लगा है। उत्तरी रेलवे ने सुशील पर लगे हत्याकांड के आरोपों के बाद उन्हें नौकरी से निलंबित कर दिया है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार की ओर से यह जानकारी दी गई है। दीपक कुमार ने बताया …
नई दिल्ली। जूनियर रेसलर सागर धनखड़ मर्डर केस में फंस चुके पहलवान सुशील कुमार को बड़ा झटका लगा है। उत्तरी रेलवे ने सुशील पर लगे हत्याकांड के आरोपों के बाद उन्हें नौकरी से निलंबित कर दिया है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार की ओर से यह जानकारी दी गई है।
दीपक कुमार ने बताया कि सुशील कुमार के खिलाफ आपराधिक मामले की जांच चल रही है, इस वजह से उन्हें नौकरी से निलंबित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि सुशील कुमार को उत्तर रेलवे में वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक का पद दिया गया था। वह 2015 से प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली सरकार में है। स्कूली स्तर पर खेलों के विकास के लिए छत्रसाल स्टेडियम में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के तौर पर तैनात किया था।
2020 में सुशील कुमार की प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाई गई थी। 2021 में भी सेवा विस्तार के लिए उसने आवेदन दिया था, लेकिन दिल्ली सरकार ने उनके अनुरोध को खारिज कर दिया और उसे मूल कैडर उत्तर रेलवे में भेज दिया गया।
सुशील कुमार से करीब 4 घंटे हुई पूछताछ
जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में गिरफ्तार ओलंपियन सुशील कुमार और उसके साथी अजय को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने 6 दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। सोमवार को क्राइम ब्रॉन्च ने उससे चार घंटे पूछताछ की। एक आम अपराधी की तरह उसे भी लॉकअप में बंद किया है।
