नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से 28 मई को वार्ता करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों से 28 मई को संवाद करेंगे। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने समस्त जिलाधिकारियों व जिला पंचायत राज अधिकारियों को इस संबंध में तैयारी के दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ग्राम पंचायतों के गठन तथा ग्राम प्रधानों …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों से 28 मई को संवाद करेंगे। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने समस्त जिलाधिकारियों व जिला पंचायत राज अधिकारियों को इस संबंध में तैयारी के दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ग्राम पंचायतों के गठन तथा ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ की कार्यवाही मंगलवार से शुरू हुई है। शपथ की कार्यवाही बुधवार को संपन्न हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने शपथ के बाद 28 मई को साढ़े तीन बजे जूम वेबिनार के जरिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से संवाद का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इन प्रधानों से बातचीत का कार्यक्रम बनाया है। सीएम आफिस के अनुसार सीएम योगी 28 मई को नए प्रधानों से बातचीत करेंगे। लखनऊ में अपने दफ्तर से ही मुख्यमंत्री इन प्रधानों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।
लखनऊ से आला अधिकारियों ने इस बाबत तैयारी करने का निर्देश जिलों के अफसरों को दे दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की 28 मई को फिलहाल चुनिंदा जिलों के ही प्रधानों से बातचीत हो सकेगी। इसके लिए अगले दो दिनों में तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
