लखनऊ: बेसिक शिक्षा मंत्री के भाई की नियुक्ति का मामला- सिद्धार्थ विवि ने राजभवन को सौंपी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने बेसिक शिक्षा मंत्री के भाई अरूण द्विवेदी की नियुक्ति के मामले में राजभवन को रिपोर्ट सौंप दी है। कुलपति प्रो. सरेंद्र दुबे ने भाई की नियुक्ति को लेकर अपना जवाब दे दिया है। बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व सोशल एक्टीविस्ट नूतन ठाकुर की शिकायत …

लखनऊ, अमृत विचार। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने बेसिक शिक्षा मंत्री के भाई अरूण द्विवेदी की नियुक्ति के मामले में राजभवन को रिपोर्ट सौंप दी है। कुलपति प्रो. सरेंद्र दुबे ने भाई की नियुक्ति को लेकर अपना जवाब दे दिया है। बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व सोशल एक्टीविस्ट नूतन ठाकुर की शिकायत पर राजभवन ने जवाब तलब किया था।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने बताया कि राजभवन की ओर से अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता ने उनसे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व सोशल एक्टीविस्ट नूतन ठाकुर की शिकायत पर जवाब मांगा था। उनका कहना है कि बेसिक शिक्षा मंत्री के भाई अरूण द्विवेदी की नियुक्ति को लेकर जो भी जवाब था, उसका विवरण दे दिया गया है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की नियुक्ति के लिए आवेदन नवम्बर 2019 को मांगा गया था और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2019 निर्धारित की गई थी। प्रो. दुबे का कहना है कि यह सामान्य प्रक्रिया है कि जब कोई अभ्यर्थी नौकरी पाता है तो उसके दस्तावेज 10वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट व जाति, आय आदि जो भी सर्टीफिकेट लगाए गए है, उनकी जांच होती है। ऐसे में उनके दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी।

बता दें कि डीएम सिद्धार्थ नगर दीपक मीणा ने पूर्व में ही बता दिया है कि अरूण द्विवेदी का ईडब्ल्यूएस सर्टीफिकेट 29 नवम्बर 2019 को बना है और तहसीलदार की ओर से समस्त तथ्यों को जांच परखकर जारी किया गया है।

संबंधित समाचार