बरेली: 82 टन ऑक्सीजन लेकर पहुंची 13वीं ट्रेन
बरेली, अमृत विचार। झारखंड के बोकारो से शहर में ऑक्सीजन ट्रेनों का पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को शहर में 13वीं ऑक्सीजन ट्रेन 82.19 टन ऑक्सीजन लेकर बरेली जंक्शन पहुंची। अभी तक मुरादाबाद मंडल में 18 ऑक्सीजन ट्रेनों का आवागमन हुआ है जिसमें से 13 ऑक्सीजन ट्रेन बरेली में पहुंची है। रेलवे की …
बरेली, अमृत विचार। झारखंड के बोकारो से शहर में ऑक्सीजन ट्रेनों का पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को शहर में 13वीं ऑक्सीजन ट्रेन 82.19 टन ऑक्सीजन लेकर बरेली जंक्शन पहुंची। अभी तक मुरादाबाद मंडल में 18 ऑक्सीजन ट्रेनों का आवागमन हुआ है जिसमें से 13 ऑक्सीजन ट्रेन बरेली में पहुंची है।
रेलवे की इस पहल के बाद जिले में काफी हद तक ऑक्सीजन की किल्लत दूर हुई है। ऑक्सीजन की कमी से अप्रैल में हाहाकार मचा था। अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं होने की वजह से कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती तक नहीं किया जा रहा था। हालात ये थे कि जो मरीज भर्ती थे उनकी ऑक्सीजन नहीं होने की वजह से जान तक जा रही थी। इस पर शासन की ओर से व्यवस्था की गई और झारखंड के बोकारो से सीधे बरेली ऑक्सीजन वाया ट्रेन पहुंचने लगी।
इसी क्रम में बुधवार को 13वीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन ऑक्सीजन के पांच टैंकर लेकर बरेली जंक्शन पर दोपहर 12:45 बजे पहुंची। इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस से पांच टैंकरों में 82.19 टन ऑक्सीजन थे। यह ऑक्सीजन बरेली तथा मुरादाबाद में सप्लाई की जाएगी। अब तक मुरादाबाद मण्डल में 18 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों का बोकारो से आगमन हो चुका है।
