एफडीए ने कोविड-19 के इलाज के लिए तीसरी एंटीबॉडी दवा को दी मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और मृतकों की संख्या कम करने में मदद के लिए तीसरी एंटीबॉडी दवा के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। एफडीए ने बुधवार को कहा कि उसने कोविड-19 के हल्के से मध्यम लक्षण वाले मरीजों के लिए ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन और …

वाशिंगटन। अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और मृतकों की संख्या कम करने में मदद के लिए तीसरी एंटीबॉडी दवा के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। एफडीए ने बुधवार को कहा कि उसने कोविड-19 के हल्के से मध्यम लक्षण वाले मरीजों के लिए ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन और वीर बायोटेक्नोलॉजी की दवा को मंजूरी दे दी है।

यह दवा कोविड-19 के उन मरीजों के लिए है जिनके गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा है और जिन्हें पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं। पहले से उपलब्ध ऐसी ही दो दवाओं की मांग बहुत कम है क्योंकि उनके वितरण में साजोसामान संबंधी बाधाएं हैं और उनकी उपलब्धता को लेकर भ्रम की स्थिति है।

अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी इनके इलाज को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को नजदीक के दवा विक्रेताओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। ये दवाएं किसी मरीज में बीमारी के लक्षण दिखाई देने के 10 दिनों के भीतर देनी चाहिए।

संबंधित समाचार