मुरादाबाद : चोरों ने रेस्टोरेंट से पार किया लाखों का सामान, सीसीटीवी कैमरा भी किया क्षतिग्रस्त
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र में चोरों ने करीब एक साल से बंद पड़े रेस्टोरेंट को निशाना बना लिया। ताले तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने वहां तोड़फोड़ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। फ्रिज व एसी समेत लाखों रुपये का सामान समेटकर चोर फरार हो गए। बुधवार को अचानक वहां …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र में चोरों ने करीब एक साल से बंद पड़े रेस्टोरेंट को निशाना बना लिया। ताले तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने वहां तोड़फोड़ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। फ्रिज व एसी समेत लाखों रुपये का सामान समेटकर चोर फरार हो गए। बुधवार को अचानक वहां पहुंचे रेस्टोरेंट स्वामी ने जब यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
कोरोना संक्रमण के कारण लगे लाकडाउन में चोर भी सक्रिय हो गए हैं। कई दिनों से बंद पड़ी दुकानों को उन्होंने निशाना बनाना शुरू कर दिया है। मझोला क्षेत्र में दो दुकानों को निशाना बनाने के बाद चोरों ने अब सिविल लाइंस क्षेत्र में रेस्टोरेंट को भी निशाना बना लिया। मधुबनी कॉलोनी निवासी बुरहान सलीम का कांठ रोड पर रेस्टोरेंट है। उनके अनुसार लाकडाउन के कारण करीब एक साल से रेस्टोरेंट बंद पड़ा है। बीच-बीच में जाकर चेक कर लेते हैं। उनके अनुसार 15 मई को मैनेजर सचिन के साथ वह रेस्टोरेंट पर गए थे। चेक करने पर सब ठीक मिला था।
आरोप है कि इसके बाद किसी रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दे डाला। सलीम के अनुसार बुधवार को फिर वह मैनेजर सचिन के साथ रेस्टोरेंट गए। शटर खोलकर अंदर का नजारा देखा तो हक्का बक्का रह गए। सारा सामान टूटा पड़ा था। सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त हालत में थे।
बंद पड़े रेस्टोरेंट चोर पांच एसी, पांच प्रिज के कंप्रेशर, 10 सीनिंग फैन, दीवार के पंखे, आटा गूंथने की मशीन, खाने के बर्तन, क्रॉकरी समेत लाखों रुपये का सामान समेट ले गए थे। सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस भी मौके पर आ गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी सहंसवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
