फतेहपुर: स्वाट टीम और पुलिस ने घेराबंदी कर 25 हजार का इनामी बदमाश धर दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। मलवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत लूट चोरी डकैती जैसे जघन्य अपराध में वांछित 25000 के इनामी बदमाश को पुलिस तथा स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि एक दशक से लूट चोरी डकैती जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधी अजय उर्फ भीम शंकर …

फतेहपुर, अमृत विचार। मलवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत लूट चोरी डकैती जैसे जघन्य अपराध में वांछित 25000 के इनामी बदमाश को पुलिस तथा स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि एक दशक से लूट चोरी डकैती जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधी अजय उर्फ भीम शंकर उर्फ भीमा पुत्र सुरेश लोधी निवासी ग्राम उधन्नापुर थाना कोतवाली फतेहपुर को मुखबिर की सटीक सूचना पर मलवां पुलिस व स्वाट टीम ने घेरा बंदी करके कोतवाली क्षेत्र के कोराई मोड़ के पास से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए अपराधी के ऊपर आधा दर्जन से ज्यादा जनपद के कई थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कृत है। वहीं ठीक छह महीने पूर्व बीते साल 28 दिसंबर को मलवां क्षेत्र के डूंडियाही गांव निवासी अवधेश के यहां डकैती डाली गई थी। जिसमें भीमा के कई साथियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। लेकिन भीमा अभी तक फरार चल रहा था।

पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश थी और उक्त अपराधी पर पुलिस ने पच्चीस हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। शातिर बदमाश की गिरफ्तारी पर एडीजी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है। वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा पकडे गए अपराधी पर मुकदमा पंजीकृत करके कानूनी कार्यवाही की गई।

संबंधित समाचार