लखीमपुर खीरी: भरोसा खोते रिश्ते… पत्नी के चरित्र पर था शक, धारदार हथियार से हत्या कर पति फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, धौरहरा(लखीमपुर खीरी)। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते सनकी पति ने उसकी धारदार हथियार से कई प्रहार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद गांव में खलबली मच गई। पुलिस ने मृतक महिला के पुत्र की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज …

अमृत विचार, धौरहरा(लखीमपुर खीरी)। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते सनकी पति ने उसकी धारदार हथियार से कई प्रहार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद गांव में खलबली मच गई। पुलिस ने मृतक महिला के पुत्र की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के बाछेपारा बिन्जहा गांव में गुरुवार देर रात कृपाली ने पत्नी जगरानी (45) की बांके से कई प्रहार कर हत्या कर दी। मृतका के पुत्र सूरज गौतम ने बताया कि उसका पिता मां के चरित्र पर शक करता था जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिए विवाद होता रहता था। गुरुवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि पिता ने बांके से कई प्रहार कर मां की हत्या कर दी।

मृतका का फाइल फोटो।

सुबह सूचना मिलने पर सीओ टीएन दुबे, कोतवाल विद्या सागर पाल ने गांव पहुंचकर निरीक्षण कर बच्चों को ढांढस बंधाया। सूरज गौतम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कृपाली की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार