बरेली: ऊर्जा निगम के अध्यक्ष का विरोध, हड़ताल पर कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एम देवराज की उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में बिजली अभियंताओं ने शनिवार को पूरे दिन कार्य बहिष्कार किया। वहीं कोरोना नियमों का पालन करते हुए अपना विरोध जताया। प्रबंध स्तर पर होने वाली सभी बैठकों और वीडियो कॉन्फ्रेसिंग का भी बहिष्कार कर दिया। हालंकि आपातकालीन सेवाओं में शामिल …

अमृत विचार, बरेली। ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एम देवराज की उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में बिजली अभियंताओं ने शनिवार को पूरे दिन कार्य बहिष्कार किया। वहीं कोरोना नियमों का पालन करते हुए अपना विरोध जताया। प्रबंध स्तर पर होने वाली सभी बैठकों और वीडियो कॉन्फ्रेसिंग का भी बहिष्कार कर दिया। हालंकि आपातकालीन सेवाओं में शामिल होने वाली बिजली की सप्लाई के लिए अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से मुस्तैद रहे।

अभियंता संघ ने विद्युतकर्मियों को फ्रंट लाइन कर्मी घोषित कर प्राथमिकता के तौर पर टीका लगवाने, अच्छे स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा जैसी मांगों समेत समस्याओं के निराकरण कराए जाने के लिए लगातार डटे हुए हैं। आरोप है कि उनकी मांग को अनसुना कर ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एम देवराज ने पदाधिकारियों को टारगेट कर उनके उत्पीड़न किये जाने के विरोध में बिजली अभियंताओं ने अपना आंदोलन तेज करते हुए शनिवार को कार्य बहिष्कार किया है।

इससे पहले चेयरमैन व प्रबंध निदेशकों के व्हाट्सअप ग्रुप से निगम के लगभग 2500 अभियंता पहले ही बाहर होकर अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं। कुतुबखाना एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि अभियंताओं के प्रति चेयरमैन की बढ़ती उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों से सभी अभियंताओं में भारी आक्रोश है। इसी आक्रोश की वजह से असहयोग कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में बिजली अभियंताओं ने कोविड नियमों का पूरा पालन करते हुए पूरे दिन का कार्य बहिष्कार कर विरोध-प्रदर्शन किए। इंजिनियर रणजीत चौधरी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण को देखते हुए आम लोगों को सुचारू बिजली आपूर्ति देने के साथ-साथ अस्पतालों व ऑक्सीजन प्लांटों पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगन से जुटे हुए हैं ताकि किसी भी प्रकार से बिजली व्यवस्था बाधित न हो और आमजन एवं मरीजों को कोई दिक्कत न हो।

शनिवार को मुख्य अभियंता तारिक मतीन के कार्यालय में सभी अभियंताओं ने सुबह 10 बजे से पूरा कार्य बहिष्कार करते हुए विरोध सभा आयोजित की। इस मौके पर अनुज गुप्ता, पंकज भारती, नीरज यादव, ताजिम, सुप्रित, सावेश, अनिल कुमार, रविन्द्र, अमित, नील समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार