मुरादाबाद : युवती से दुराचार कर बनाया अश्लील वीडियो, शादी को कहा तो दी वायरल करने की धमकी
मुरादाबाद, अमृत विचार। युवक ने निकाह का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार किया। कभी रिश्तेदारी में ले जाकर हवस का शिकार बनाया तो कभी कहीं और। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवती ने जब निकाह के लिए दबाव डाला तो वह मुकर गया और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। युवक ने निकाह का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार किया। कभी रिश्तेदारी में ले जाकर हवस का शिकार बनाया तो कभी कहीं और। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवती ने जब निकाह के लिए दबाव डाला तो वह मुकर गया और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने जब उसके परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस पर उसने कार्रवाई के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
कटघर थाना क्षेत्र के गली नंबर आठ करुला बिलाल मस्जिद के पास रहने वाली युवती के अनुसार गली नंबर एक मुस्लिम कालेज के पास रहने वाले युवक ने उसे प्रेम-जाल में फंसा लिया। बाद में निकाह का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने उसके अश्लील फोटो खींचने के साथ ही वीडियो भी बना लिया। युवती के अनुसार जब उसने युवक से निकाह करने को कहा तो 25 मई को वह अपने मामा के घर पर ले गया।
आरोप है कि वहां पर भी उसके साथ दुराचार किया। युवती ने इस बार फिर उससे निकाह के विषय में बात की तो वह मुकर गया। इस पर जब उसने दवाब दिया तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे वहां से भगा दिया। उसके बाद वह आरोपी के घर पहुंची और उसके परिजनों को सब कुछ बताते हुए शिकायत की। उसके अनुसार इस पर उन लोगों ने भी उसके साथ अभद्रता की और मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कटघर पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
