इटावा: लायन सफारी की दो शेरनी गौरी और जेनिफर ने जीती कोरोना से जंग
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में लायन सफारी की दो शेरनी गौरी और जेनिफर ने कोरोना को मात दे दी है। गौरी शेरनी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले गोरखपुर में बने पार्क के लिए भेजा जाना है। कोरोना संक्रमित होने पर डॉक्टर गौरी और जेनीफर को बचाने में जी जान से जुटे थे। देश …
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में लायन सफारी की दो शेरनी गौरी और जेनिफर ने कोरोना को मात दे दी है। गौरी शेरनी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले गोरखपुर में बने पार्क के लिए भेजा जाना है। कोरोना संक्रमित होने पर डॉक्टर गौरी और जेनीफर को बचाने में जी जान से जुटे थे।
देश भर के नामी डॉक्टरों की निगरानी में चल रहे इलाज के बीच दोनों शेरनियों कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुकी है, लेकिन पूरी तरह से दुरूस्त होने मे अभी भी लंबा समय लगेगा। इसके बाद इन दोनों शेरनी को आइसोलेशन में रखा गया है। जहां विशेषज्ञों के परामर्श के अनुसार इनकी चिकित्सा की जा रही है।
बता दें कि अखिल भारतीय अखिल भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली में इनकी जांच कराई गई थी। जहां से जांच रिपोर्ट के आधार पर इन्हें कोरोना पाजिटिव पाया गया है। इटावा सफारी में शेरनी जेनिफर और गोरी पिछले दिनों से बीमार चल रही थी। दोनों शेरनी जेनीफर व गौरी को बीमार हालत बिगड़ने के बाद उनको सफारी पार्क के पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इटावा सफारी पार्क के निदेशक केके सिंह ने बताया कि 6 मई से दोनों शेरनियों के इलाज के लिए देश भर के नामी विशेषज्ञों की मदद ली गई। नतीजे के तौर पर देखा गया है विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज से व्यापक फायदा हुआ है।
