लखनऊ: विद्युत इंजीनियर संगठन ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन की ओर से सभी सदस्यों से पर्यावरण के लिए एक-एक पौधों को लगाए जाने की अपील की गई। इसके साथ ही संगठन द्वारा मोहनलालगंज में पौधों को लगाकर संदेश दिया गया। …
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान संगठन की ओर से सभी सदस्यों से पर्यावरण के लिए एक-एक पौधों को लगाए जाने की अपील की गई। इसके साथ ही संगठन द्वारा मोहनलालगंज में पौधों को लगाकर संदेश दिया गया।
इसके अलावा संगठन की ओर से केंद्रीय कार्यालय पर आन लाइन कार्यक्रम आयोजित कर पूर्वांचल का हालचाल जाना। इस दौरान वहां पर सदस्यों की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जाना गया, साथ ही इस कोरोना काल में जान गंवाने वाले कर्मियों पर भी चर्चा कर संवेदना व्यक्त की गई।
केंद्रीय महासचिव जय प्रकाश ने बताया कि बिजली कर्मियों ने कोरोना काल में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकार काम किया। इस दौरान प्रदेश के सभी जनपदों में आपूर्ति व्यवस्था को शत-प्रतिशत रखा गया।
जिसकी वजह से अस्पतालों के संचालन सहित कई कामों सुचारु ढंग से संचालित हो सके। इस दौरान संगठन की ओर से प्रबंधन द्वारा सभी तरह की देयों की भुगतान की मांग की गई।
