प्रयागराज: मजार पर भीड़ को जाने से रोकने पर बवाल, महिला सिपाही समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के बहरिया में स्थित गाजी मियां की मजार पर निशान चढ़ाने को लेकर रविवार को लोगों ने जमकर बवाल किया। कोरोना कर्फ्यू में भारी भीड़ के साथ निशान चढ़ाने जा रहे लोगों को वहां तैनात सिपाहियों ने मना किया। इससे आक्रोशित होकर लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला कर …

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के बहरिया में स्थित गाजी मियां की मजार पर निशान चढ़ाने को लेकर रविवार को लोगों ने जमकर बवाल किया।

कोरोना कर्फ्यू में भारी भीड़ के साथ निशान चढ़ाने जा रहे लोगों को वहां तैनात सिपाहियों ने मना किया। इससे आक्रोशित होकर लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

पथराव में तीन सिपाही जख्मी हो गए। इनमें एक महिला सिपाही भी है। वहीं गांव का एक व्यक्ति भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने छापेमारी की। एक आरोपी को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

100 लोग निशान लेकर जा रहे थे मजार

जानकारी के मुताबिक सराय ममरेज के एक गांव से रविवार को लगभग 100 लोग निशान लेकर बहरिया थाना क्षेत्र स्थित गाजी मियां की मजार पर जा रहे थे। लॉकडाउन के दौरान से ही इस मजार पर ताला बंद है।

बावजूद इसके लोग गेट के पास ही निशान चढ़ाते हैं। रविवार को भीड़ को देखकर वहां मौजूद चौकी इंचार्ज शुभ नाथ साहनी अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। कहा कि लाकडाउन है और भीड़ नहीं लगाना है।

आरोप है कि इस दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस को गाली दे दी इस पर दरोगा ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसी बात पर उनके बीच झड़प हो गई। अराजक तत्वों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी बेहोश होकर गिर गई।

सिपाही चंद्रवीर को आई काफी चोटें

इस मामले में एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि एक पत्थर लगने से सिर्फ महिला सिपाही सुमन यादव को मामूली चोट लगी है। प्राथमिक उपचार करा दिया गया है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो महिला सिपाही के अलावा सभी छह पुलिसकर्मियों को अराजकतत्वों ने जमकर पीटा था। सिपाही चंद्रवीर को भी काफी चोट लगी थी।

संबंधित समाचार