बरेली: चल रही थी हल्दी की रस्म, आया दूल्हे का फोन और दुल्हन ने लगा दी छत से छलांग…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने बारात लाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर दूल्हन ने अपने घर की छत से कूद गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला प्रेमनगर थानाक्षेत्र जाटव पुरा का है। टायर मंडी में रहने वाले …

बरेली, अमृत विचार। शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने बारात लाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर दूल्हन ने अपने घर की छत से कूद गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला प्रेमनगर थानाक्षेत्र जाटव पुरा का है। टायर मंडी में रहने वाले एक रिक्शा चालक की बेटी की शादी पीलीभीत जिले के बरखेड़ा गांव के एक लड़के से होनी थी।

सोमवार को लड़के की बारात आनी थी। चारों तरफ हंसी-खुशी का माहौल था। परिवार वालों की सहमति से प्रेम-विवाह हो रहा था। लेकिन अचानक दूल्हे के एक फोन ने खुशी से भरा परिवार में भूचाल ला दिया। लड़की का पीड़ित पिता ने बताया कि रविवार की सुबह लड़की के पास दूल्हे का फोन आया कि वह शादी नहीं करेगा। शादी से मनाही की बात परिजनों की को पता चली तो हड़कंप मच गया। अचानक शादी टूट जाने की वजह से लड़की अपना आपा खो बैठी और अपने घर की दूसरी मंजिल पर जाकर नीचे कूद गई।

हल्दी की रस्म के बाद छत से कूदी
पीड़िता के पिता ने बताया कि रविवार सुबह घर में बेटी की हल्दी की रस्म पूरी की जा रही थी। घर में खुशी का माहौल था, इसी दौरान दूल्हे का फोन लड़की के पास आया। उसने फोन पर बारात लाने से इंकार कर दिया। इस पर पूरा परिवार परेशान हो गया, पीड़ित के परिवार के लोगों ने ही नहीं, बल्कि मोहल्ले में रहने वाले उनके रिश्तेदारों ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लोग नहीं माने और अपनी बात पर अड़े रहे।

इस पर बेटी परेशान होकर मकान के ऊपर बने कमरे में चली गई। करीब एक घंटे बाद घर के बाहर शोर मचने लगा कि बेटी छत से कूद गई है। वह लोग तुरंत ही बाहर पहुंचे और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

तीन साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
परिजनों ने बताया कि युवक-युवती के बीच पिछले तीन सालों से बातचीत की सिलसिला चल रहा था। दोनों के रिश्ते को देखते हुए परिवार वालों ने प्रेम विवाह की इजाजत दे दी थी। कुछ दिनों पहले आरोपी के बड़े भाई की शादी हुई थी। शादी समारोह में पीड़िता भी पहुंची थी, जिसके बाद आरोपी के परिवार वालों ने पीड़िता के घर पर शादी की बात की और बिना दान-दहेज के शादी करना तय हुई।

पीड़िता की बहन ने आरोपी के बहनोई और मौसेरे भाई पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने आरोपी व उसके परिवार को दहेज के लिए उकसाया और शादी टुड़वा दी। पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में शिकायती पत्र भी दिया है।

संबंधित समाचार