बरेली: जिले में निकले छह संक्रमित, एक की मौत
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होती नजर आ रही है। रविवार को जिले में 4085 लोगों की जांच की गई, जिसमें से महज छह मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, 4079 लोगों में संक्रमण नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कोविड …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होती नजर आ रही है। रविवार को जिले में 4085 लोगों की जांच की गई, जिसमें से महज छह मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, 4079 लोगों में संक्रमण नहीं पाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कोविड अस्पताल में भर्ती 57 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए परिजनों को शव सौंप दिया गया। विभागीय अधिकारियों की ओर से संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
61 संक्रमित आईसीयू में भर्ती
जिला प्रशासन की ओर से लॉकडाउन के दौरान सख्ती को लेकर सुखद परिणाम आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 61 मरीजों गंभीर हालत में अभी भी कोरोना संक्रमण से जंग कर रहे है। वर्तमान में जिले के कोविड अस्पतालों में 102 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये सभी ऑक्सीजन बेड पर भर्ती है। वहीं, आईसीयू में 61 संक्रमितों की हालत गंभीर है।
