बलरामपुर: स्कूल की छत पर खेलते समय करंट लगने से दो बच्चों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुवरिया में स्कूल के शौचालय की छत पर खेलते समय दो किशोर ऊपर से निकली हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। करंट से झुलस कर दोनों किशोर की मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। जानकारी के मुताबिक अब्दुल मजीद का 13 वर्षीय बेटा इदुजमा …

बलरामपुर। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुवरिया में स्कूल के शौचालय की छत पर खेलते समय दो किशोर ऊपर से निकली हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। करंट से झुलस कर दोनों किशोर की मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है।

जानकारी के मुताबिक अब्दुल मजीद का 13 वर्षीय बेटा इदुजमा व सनाउल्ला का 12 वर्षीय बेटा फिरोज की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों किशोर गांव में ही स्थित प्राइमरी स्कूल परिसर में खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों शौचालय की छत पर चढ़ गए। वहीं खेलने लगे। छत के ऊपर से निकले तार की चपेट में आ गए जिससे दोनों की मौत हो गई।

ग्रामीणों व परिजनों ने दोनों का शव छत से नीचे उतारा। ग्राम प्रधान उबैदुर रहमान ने कहा कि बिजली तार स्कूल परिसर के ऊपर से निकला है जो काफी नीचा है।

इससे दोनों किशोर करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। गौरा चौराहा थाना की पुलिस को सूचना देकर पंचनामा कराकर शव परिवारजनों को दे दिया गया।

संबंधित समाचार