आगरा: बेटी ने पिता का बदला लेने के लिए फर्जी फेसबुक आईडी से शेयर की महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अपने पिता के साथ पड़ोसन की बहस एक युवती को इतनी बुरी लग गई कि वह साइबर अपराधी बन गई। युवती ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर पड़ोसन को बदनाम करने की साजिश रच डाली। पड़ोसन के अश्लील फोटो अपलोड …
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अपने पिता के साथ पड़ोसन की बहस एक युवती को इतनी बुरी लग गई कि वह साइबर अपराधी बन गई। युवती ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर पड़ोसन को बदनाम करने की साजिश रच डाली। पड़ोसन के अश्लील फोटो अपलोड कर महिला के बेटे को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। साथ ही फोटो हटाने के एवज में सौदेबाजी करने लगी। पुलिस ने युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है।
दहशत में आई महिला ने दर्ज कराई शिकायत
इस बारें में जब महिला को जानकारी हुई तो वह दहशत में आ गई। महिला ने पुलिस से शिकायत की। जांच में मालूम हुआ कि फेसबुक आईडी एक नंबर से बनाई गई थी। यह उनके पड़ोस में रहने वाली युवती चला रही थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की। अब युवती कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने फिलहाल उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।
फर्जी फेसबुक आईडी बनाई
वहीं थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह का कहना है कि क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने आकर शिकायत की। उसने कहा कि डेढ़ महीने पहले उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई। इसके बाद उनके बेटे को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। बेटे ने उन्हें बताया। आईडी पर महिला की अश्लील फोटो डाली गई थीं।
पता लगाने के लिए बेटे ने मैसेंजर से आईडी धारक से संर्पक साधा। बातचीत के दौरान उसने अभद्रता करना शुरू कर दिया। उसने पांच हजार रुपये पेटीएम करने को बोला। मना करने पर सार्वजनिक तौर पर बदनाम करने की भी धमकी दी। फिलहाल ये मामला पुलिस के संज्ञान में है।
