बरेली: कोरोना जाते-जाते भी छीन रहा जिंदगियां, 7 मरीजों की मौत, 12 नए संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है, लेकिन संक्रमित मरीजों की मौतें कम नहीं हो रही हैं। प्रतिदिन संक्रमण जान ले रहा है। संक्रमण से दम तोड़ रहे मरीजों का बढ़ता आंकड़ा हर किसी को परेशान कर रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है, लेकिन संक्रमित मरीजों की मौतें कम नहीं हो रही हैं। प्रतिदिन संक्रमण जान ले रहा है। संक्रमण से दम तोड़ रहे मरीजों का बढ़ता आंकड़ा हर किसी को परेशान कर रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले। जबकि सात लोगों की मौत हुई।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मृत संक्रमितों का शव कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए परिजनों को शव सौंप दिए गए हैं। संक्रमितों को स्थितिवार होम आइसोलेशन व कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
