बरेली: 7 साल बाद पत्नी को बुलाया वापस ससुराल, पति ने पहले किया चाकू से वार फिर दिया तीन तलाक
बरेली, अमृत विचार। बारादरी थानाक्षेत्र के एजाज नगर गौंटिया निवासी अर्शी पत्नी अजीम ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी 9 साल पहले बारादरी क्षेत्र के एजाज नगर गौंटिया निवासी अजीम पुत्र फारुख के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के …
बरेली, अमृत विचार। बारादरी थानाक्षेत्र के एजाज नगर गौंटिया निवासी अर्शी पत्नी अजीम ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी 9 साल पहले बारादरी क्षेत्र के एजाज नगर गौंटिया निवासी अजीम पुत्र फारुख के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग शादी में दिए गए बाइक समेत अन्य सामान से खुश नहीं थे।
शादी के कुछ समय बाद ही दहेज के नाम पर एक बुलेट और दो लाख नगद की मांग करने लगे। पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि लड़की पैदा होने की वजह से ससुरालियों ने और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और बच्ची समेत पत्नी को घर से निकाल दिया। करीब सात साल बाद ससुरालियों ने दोबारा परेशान न करने की शर्त पर पीड़िता को घर बुला लिया।
पीड़िता ने बताया कि 4 जून को पीड़िता के पति, देवर और ननद ने पीड़िता के साथ फिर से मारपीट की और पीड़िता के पति आरोपी अजीम ने महिला की नाक पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। घायल अवस्था में ही पीड़िता अपनी 8 वर्षीय बच्ची को लेकर मायके वापस आ गई। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बारादरी थाने मामले की शिकायत करने गई तो वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को पीड़िता ने आला अधिकारियों से इसकी शिकायत की।
