बरेली: धीरे-धीरे कम होती संक्रमण की रफ्तार, जिले में निकले नौ संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 9 नए कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों को स्थितिवार होम आइसोलेशन व कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 9 नए कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों को स्थितिवार होम आइसोलेशन व कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 6140 जांचे की गई, जिसमें 6131 लोग निगेटिव आए है। वहीं, बीएसएल-3 लैब से 4603 लोगों की जांच आई। वहीं, जिले में कोई मौत न होने के चलते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

74 प्रतिशत युवा और 82 प्रतिशत बुजुर्ग ने लगवाई वैक्सीन
कोरोना से बचाव को वैक्सीनेशन कराने के लिए युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों का भी जोश बढ़ता जा रहा है। टीकाकरण केंद्रों पर युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों में भी टीका लगवाने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह के मुताबिक मंगलवार को जिले में 10,141 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया।

स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई।

जिले में 18 साल से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने का 8000 का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 74 प्रतिशत युवाओं ने सेंटरों पर पहुंचकर टीका लगवाया। वहीं, 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण भी 82 फीसद हुआ।

संबंधित समाचार