लॉकडाउन में अगर हो गए बेरोजगार तो है सुनहरा अवसर, मिल सकती है सरकारी नौकरी
अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग ने कोरोनाकाल में अनलॉक के साथ ही अपनी सक्रियता शुरू करते हुए विभिन्न भर्तियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। अजमेर मुख्यालय स्थित आयोग सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि कॉलेज शिक्षा से जुड़े सहायक प्रोफेसर परीक्षा 2020 का आयोजन 22 सितंबर से चार अक्टूबर तक होगा। विधि विभाग से …
अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग ने कोरोनाकाल में अनलॉक के साथ ही अपनी सक्रियता शुरू करते हुए विभिन्न भर्तियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।
अजमेर मुख्यालय स्थित आयोग सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि कॉलेज शिक्षा से जुड़े सहायक प्रोफेसर परीक्षा 2020 का आयोजन 22 सितंबर से चार अक्टूबर तक होगा। विधि विभाग से जुड़े विधि रचनाकार 2021 की परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी।
इसके अलावा सार्वजनिक निर्माण विभाग के लिए सहायक टेस्टिंग अधिकारी परीक्षा 2021 एवं सुप्रीटेंडेंट गार्डन परीक्षा 2021 क्रमशः 27 जुलाई एवं आठ जुलाई को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा।
