शाहजहांपुर: ड्राइवर ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, पलटने से बची राजधानी एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। डिब्रूगढ़ से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर मवेशी आ गए। एक मवेशी के इंजन में फंसने से ट्रेन पलटने से बच गई, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हादसा बचाया। बाद में इंजन से मवेशी के फंसे हुए अवशेष निकाले, इसके बाद करीब आधा घंटे बाद …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। डिब्रूगढ़ से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर मवेशी आ गए। एक मवेशी के इंजन में फंसने से ट्रेन पलटने से बच गई, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हादसा बचाया। बाद में इंजन से मवेशी के फंसे हुए अवशेष निकाले, इसके बाद करीब आधा घंटे बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हो सकी।

डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस लखनऊ की ओर से शुक्रवार की सुबह आठ बजे गेट नंबर 316 के पास रोजा जंक्शन से पहले रेलवे ट्रैक पर मवेशी आ गए थे। चालक ने हार्न देकर हटाने की कोशिश की। इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए, तब तक एक मवेशी इंजन की चपेट में आ गया। चालक की सूजबूझ से ट्रेन पलटने से बच गई।

ब्रेक लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने ट्रेन रोककर इंजन में फंसे मवेशी के अवशेषों को बाहर निकाला। बाद में चालक ने रोजा जंक्शन पर ट्रेन को रोका और पावर केबिन कंट्रोल को अवगत कराया। कंट्रोल के आदेश पर सफाई कर्मियों ने मवेशी के अवशेष की सफाई करने के बाद इंजन की धुलाई की। करीब आधा घंटे बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।

संबंधित समाचार