लखीमपुर: खिला केतकी का फूल, सुगंध से लोग प्रफुल्लित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीरा, अमृत विचार। कस्बे से सटे ग्राम मगही में केतकी का फूल खिला है। उसकी भीनी-भीनी सुगंध गुजरते लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। ग्राम मगही में प्रगतिशील किसान शाहिद हुसैन ने केतकी का पौधा मोहम्मदी से 5 वर्ष पूर्व लाकर किशनपुर सेंचुरी जाने वाले भीरा किशनपुर मार्ग पर अपने खेत के पास …

भीरा, अमृत विचार। कस्बे से सटे ग्राम मगही में केतकी का फूल खिला है। उसकी भीनी-भीनी सुगंध गुजरते लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। ग्राम मगही में प्रगतिशील किसान शाहिद हुसैन ने केतकी का पौधा मोहम्मदी से 5 वर्ष पूर्व लाकर किशनपुर सेंचुरी जाने वाले भीरा किशनपुर मार्ग पर अपने खेत के पास फूलों के बाग में लगाया। तभी से वह फूल खिलने की प्रतीक्षा में थे। उन्होंने पौधे की परवरिश करनी शुरू की और देखभाल करते रहे।

जून माह में इसमें पहली बार फूल खिला जिसने अपनी महक से पूरे गांव को सुगंध से भर दिया। आने-जाने वाले लोग भी इसकी ओर खिंचे चले आते हैं। उनका कहना है केतकी का फूल खिलने से क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है वहीं प्रकृति के लिए भी एक अच्छा खुशहाल संदेश बताया जाता है। यह फूल हर जगह नहीं खिलता है।

जनपद खीरी में केवल मोहम्मदी में ही केतकी के फूल एक बाग में खिलते हैं। इसी के साथ अब भीरा में भी इसके खेलने से इस क्षेत्र के लिए भी खुशहाली का पैगाम महसूस किया जा रहा है। इस फूल को देखने और उसकी सुगंध से लोगों के कदम खुद ब खुद उनके बाद की ओर खिंचे चले आ रहे हैं।

संबंधित समाचार