बारबंकी: सुसाइड से पहले भेजा मैसेज, लिखा- फांसी पर लटकने जा रहा हूं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूरतगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने बड़े भाई को मैसेज भेजा। मैसेज में लिखा कि मैं पेड़ में फांसी से लटककर आत्महत्या करने जा रहा हूं। जब तक परिजन पहुंचे युवक आत्महत्या कर चुका था। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना रामनगर क्षेत्र के सरायं गौरा गौरचाक ग्राम …

सूरतगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने बड़े भाई को मैसेज भेजा। मैसेज में लिखा कि मैं पेड़ में फांसी से लटककर आत्महत्या करने जा रहा हूं। जब तक परिजन पहुंचे युवक आत्महत्या कर चुका था। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

थाना रामनगर क्षेत्र के सरायं गौरा गौरचाक ग्राम पंचायत निवासी कीढी लाल चौहान का पुत्र संदीप चौहान (27) शुक्रवार शाम पास के गांव खालिसपुर निमंत्रण में गया था। उसने अपने बड़े भाई को रात में करीब नौ बजे मैसेज भेजा कि वह खालिसपुर और सरायं गौरा के बीच लगे कदम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा है। मृतक के भाई ने लगभग रात दस बजे मैसेज देखा तो होश उड़ गए। अनान-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। देखा संदीप की लाश कदम के पेड़ से लटक रही थी।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शाम पांच बजे गांव में ही मृतक संदीप का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में बसपा नेता अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे

मृतक के पिता किढी लाल ने किसी भी तरह की दुश्मनी से इंकार कर दिया। उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। वहीं, मामले पर थाना प्रभारी रामनगर रामचन्द्र सरोज का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार