बरेली: कोरोना संकट से जूझने वालों को पांच लाख का पर्सनल लोन
बरेली, अमृत विचार। स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) कोरोना इलाज में होने वाले खर्च की वजह से वित्तीय दबाव झेल रहे ग्राहकों को कवच पर्सनल लोन योजना के तहत पांच लाख का लोन देगा। योजना का लाभ बैंक खाते में सैलरी प्राप्त करने वालों के अलावा मौजूदा होमलोन धारक उठा सकेंगे। इसकी ब्याज दर साढ़े …
बरेली, अमृत विचार। स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) कोरोना इलाज में होने वाले खर्च की वजह से वित्तीय दबाव झेल रहे ग्राहकों को कवच पर्सनल लोन योजना के तहत पांच लाख का लोन देगा। योजना का लाभ बैंक खाते में सैलरी प्राप्त करने वालों के अलावा मौजूदा होमलोन धारक उठा सकेंगे। इसकी ब्याज दर साढ़े आठ फीसदी है। अफसरों का दावा है योजना में संक्रमण से मुक्त हुए लोगों को काफी हद तक मदद मिलेगी क्योंकि यह लोन उन्हें पांच वर्षों के लिए दिया जाएगा।
कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में कई लोगों की जान चली गई। संक्रमण से मुक्त लोग वित्तीय दबाव झेल रहे हैं। इसको देखते हुए एसबीआई ने पर्सनल लोन की सुविधा देने का फैसला लिया है। ग्राहक स्वयं के साथ परिवार के सदस्यों के कोरोना उपचार के खर्च को कवर करने के लिए भी यह लोन ले सकते है।
एसबीआई के प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र ने बताया इस लोन की प्रक्रिया बहुत ही कम दस्तावेजों के साथ कम समय में पूरी हो जाएगी। इस पर्सनल लोन पर लेने के लिए ग्राहक नजदीकी शाखा में संपर्क कर सुविधा का लाभ ले सकता है। ग्राहकों को इसके एवज में बैंक के पास कुछ भी गिरवी नहीं रखनी पड़ेगा।
पीएनबी भी दे रहा पोस्ट कोविड इलाज में तीन लाख का लोन
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) भी पोस्ट कोविड इजाल के लिए लोगों को तीन लाख का पर्सनल लोन दे रहा है। पांच से छह लोग इसके लिए आवेदन कर चुके हैं। पीएनबी के मंडल प्रमुख हरि मोहन मीना ने बताया कि बैंक कोविड महामारी से प्रभावित अपने ग्राहकों को कम ब्याज दर और शून्य प्रोसेसिंग एवं डॉक्यूमेंटेशन फीस पर पर्सनल लोन की सुविधा दे रहा है। कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी शाखा में संपर्क कर इस सुविधा का लाभ ले सकता है।
