बदायूं: पूर्व प्रधान ने वर्तमान प्रधान के घर पर किया हमला, महिला घायल
उसहैत, अमृत विचार। चुनावी रंजिश को लेकर मामूली बात पर पूर्व प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ वर्तमान प्रधान के घर पर हमला बोल दिया। पूर्व प्रधान के समर्थकों ने जमकर लाठी-डंडे चलाए और ईंट-पत्थर फेंके। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ बलवा की …
उसहैत, अमृत विचार। चुनावी रंजिश को लेकर मामूली बात पर पूर्व प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ वर्तमान प्रधान के घर पर हमला बोल दिया। पूर्व प्रधान के समर्थकों ने जमकर लाठी-डंडे चलाए और ईंट-पत्थर फेंके। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं।
थाना क्षेत्र के चौकी नौली फतुहाबाद के गांव अजरऊ में प्रधान प्रति मुकेश की मासूम भतीजी ने शनिवार सुबह रास्ते में टॉयलेट कर दी। इसी को लेकर पूर्व प्रधान धारा सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। वर्तमान प्रधान पक्ष के के लोगों के विरोध करने पर धारा सिंह ने करीब एक दर्जन समर्थकों के साथ वर्तमान प्रधान मीरा देवी के घर के सामने उपद्रव शुरू कर दिया।
पहले वर्तमान प्रधान के घर पर ईंट पत्थर फेंके इसके बाद लाठी-डंडों से उनके परिजनों पर हमला बोल दिया। जिसमें प्रधानपति की चचेरी बहन रीता सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं प्रधान के परिवार के रक्षपाल, सर्वेश, गजराज व धनवीर चोटिल हो गए।
सूचना पर इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के आने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि ईंट लगने से दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान धारा सिंह घायल हो गए। प्रधान पति मुकेश के पिता शिवसिंह की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
आरोपियों में पूर्व प्रधान धारा सिंह, विजय, भगवान दास, मुकेश, रामचंद्र, रिंकू, गोविंद,अजय, अनिल, बृजेश, चंपा, चंद्रकला ज्योति शामिल हैं। थाना उसहैत के इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
