आगरा: 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा तीन साल का मासूम, बचाव कार्य में जुटी सेना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। ताज नगरी आगरा के धरियाई गांव में सोमवार को खेलते समय पांच वर्षीय एक बच्चा 150 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। पुलिस ने बताया कि बच्चे को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। थाना प्रभारी सूरज प्रसाद ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे यह घटना आगरा (ग्रामीण) के फतेहाबाद के निबोहरा …

आगरा। ताज नगरी आगरा के धरियाई गांव में सोमवार को खेलते समय पांच वर्षीय एक बच्चा 150 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। पुलिस ने बताया कि बच्चे को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। थाना प्रभारी सूरज प्रसाद ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे यह घटना आगरा (ग्रामीण) के फतेहाबाद के निबोहरा थाना अंतर्गत गांव में हुई। बच्चे की गतिविधि का पता लगा है और वह जवाब भी दे रहा है।

उन्होंने कहा कि घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान चलाया जा रहा है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बच्चा उसी बोरवेल में गिर गया जिसे उसके पिता छोटेलाल ने खुदवाया था। ग्रामीण ने बताया कि हमने बोरवेल में एक रस्सी गिराई है जिसे बच्चे ने पकड़ लिया और उसकी आवाज भी आ रही है।

संबंधित समाचार