बाराबंकी: गोमती नदी में बढ़ा जलस्तर, पांच सौ मीटर दूर बह गया पांटून पुल
असन्द्रा/बाराबंकी, अमृत विचार। गोमती नदी में जलस्तर बढ़ने से सोमवार रात पांटून पुल बह गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद भी जिम्मेदार लोग मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों की मांग पर कुछ समय पूर्व गोमती नदी के बाजपुरा घाट पर अस्थाई पांटून पुल बनाया गया था। बारिश के समय कुछ महीनों के लिए …
असन्द्रा/बाराबंकी, अमृत विचार। गोमती नदी में जलस्तर बढ़ने से सोमवार रात पांटून पुल बह गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद भी जिम्मेदार लोग मौके पर नहीं पहुंचे।
ग्रामीणों की मांग पर कुछ समय पूर्व गोमती नदी के बाजपुरा घाट पर अस्थाई पांटून पुल बनाया गया था। बारिश के समय कुछ महीनों के लिए इसे हटा दिया जाता है। बारिश के बाद आवागमन के लिए पुल दोबारा स्थापित कर दिया जाता है। बारिश के मद्देनजर बुधवार को अस्थाई पुल को हटाा जाना था।
उससे पहले ही सोमवार रात गोमती नदी का जलस्तर में अचानक बढ़ गया। इससे कुछ ही देर में पुल पानी की तेज बहाव बह गया। बाजपुर घाट से बहकर करीब पांच सौ मीटर दूर मेनहुआ गांव तक पहुंच गया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी लेकिन कोई भी जिम्मेदार मौके तक नहीं पहुंचा।
