हरदोई: ट्रैक्टर खाई में पलटने से पिता-पुत्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। थाना अतरौली के ग्राम वभनौआ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। पंपसेट ले जा रहे पिता-पुत्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए और दोनों की मौके पर मौत हो गई। अन्य दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनउआ पेग के पास एक ट्रैक्टर …

हरदोई, अमृत विचार। थाना अतरौली के ग्राम वभनौआ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। पंपसेट ले जा रहे पिता-पुत्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए और दोनों की मौके पर मौत हो गई। अन्य दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनउआ पेग के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार राजाराम व उनके पुत्र योगेंद्र निवासी मछरेटा बरगदिया जनपद सीतापुर की मृत्यु हो गई। जबकि राजाराम का दामाद व दूसरा पुत्र घायल हो गया घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताते हैं कि ट्रेक्टर में पंपसेट बांधकर यह लोग जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पंप सेट सहित खाई में पलट गया।

संबंधित समाचार