बरेली: पटेल चौक पर स्काई वॉक और सुभाषनगर ओवरब्रिज का टेंडर निकालने को मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पटेल चौक पर स्काई वॉक बनाने को मंजूरी मिल गयी। करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। जल्द टेंडर निकालने की प्रक्रिया पूरी करायी जाएगी। बुधवार को मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी परियोजना के निदेशक मंडल की बैठक में स्काई वॉक का निर्माण कराने को मंजूरी दी …

बरेली, अमृत विचार। पटेल चौक पर स्काई वॉक बनाने को मंजूरी मिल गयी। करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। जल्द टेंडर निकालने की प्रक्रिया पूरी करायी जाएगी। बुधवार को मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी परियोजना के निदेशक मंडल की बैठक में स्काई वॉक का निर्माण कराने को मंजूरी दी गयी।

बैठक में बताया गया कि स्काई वॉक पर करीब तीन मीटर ऊंचा एलीवेटेड रूट बनेगा। मेथोडिस्ट चर्च, नगर निगम तथा कोतवाली की इमारतों पर फसाड लाइट लगाने पर भी सहमति दी गयी। फसाड लाइट लगने से शाम को इन इमारतों की खूबसूरती निखरेगी। बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि बरेली शहर में जहां भी स्मार्ट सिटी के कार्य चल रहे हैं। वहां पर एक बोर्ड लगाया जाए, जिस पर कार्य का विवरण अंकित होना चाहिए कि कार्य कब पूरा होगा, कब शुरु हुआ और कौन ठेकेदार कार्य करा रहा है।

कमिश्नरी सभागार में आयोजित स्मार्ट सिटी परियोजना के निदेशक मंडल की बैठक में सभी निदेशकों ने अपनी बात रखी। निर्माण कार्यों की जल्द टेंडर की प्रक्रिया शुरु कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सुभाषनगर पुलिया पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के लिए भी टेंडर निकालने पर सहमति व्यक्त की गई। गांधी पार्क में लाइट एंड साउंड कार्यक्रम के कार्य के लिए भी सहमति दी गयी।

बैठक में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि इन कार्यों की गुणवत्ता का प्रत्येक स्तर पर निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया जाए। कार्यदायी संस्थाएं यह ध्यान रखें कि स्मार्ट सिटी के कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में महापौर डॉ. उमेश गौतम, नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार