बरेली: देर शाम मौसम हुआ सुहाना, जलभराव और बिजली कटौती ने किया परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गुरूवार की सुबह चिलचिलाती धूप और उमस से शहरवासियों का बुरा हाल हो गया। हालांकि शाम को शहर पर छाई काले बादलों की चादर और बारिश ने राहत दिलाई। हालांकि जलभराव और बिजली कटौती से शहरवासियाें का बुरा हाल हो गया। वहीं मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी मानसून आने में 5 से …

बरेली, अमृत विचार। गुरूवार की सुबह चिलचिलाती धूप और उमस से शहरवासियों का बुरा हाल हो गया। हालांकि शाम को शहर पर छाई काले बादलों की चादर और बारिश ने राहत दिलाई। हालांकि जलभराव और बिजली कटौती से शहरवासियाें का बुरा हाल हो गया। वहीं मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी मानसून आने में 5 से 6 दिनों का समय लग सकता है।

गुरूवार को हुई मूसलाधार बारिश मे भीगते लोग।

शाम हुई तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनमतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे चला गया। मौसम विभाग आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जता रहे हैं और अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 21 और 22 जून से तापमान में वृद्धि हो सकती है। गुरुवार को सुबह तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी भी हुई।

गुरूवार को हुई मूसलाधार बारिश मे भीगते लोग।

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर डा.आरके सिंह के मुताबिक अभी कुछ दिनों तक शहर में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। इससे पहले गुरूवार को पूरे दिन शहरवासियों का गर्मी और उमस से बुरा हाल बना रहा। वहीं ऐसी उमस भरी गर्मी में शहर में दिनभर घंटो गायब रही बिजली ने शहरवासियों की मुसीबतों को और भी बढ़ा दिया।

गुरूवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद सुभाष नगर पुलिया पर जलभराव।

हारुन नगला बिजली घर से संबंधित क्षेत्र पवन बिहार, महानगर आदि क्षेत्रों में उमस और गर्मी में लोगों केा बिजली कटौती का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली और एकाएक मौसम सुहाना हो गया। आसमान में काली काली घटाओं ने डेरा डाल लिया। शहरमें कहीं कहीं तेज बारिश हुई तो वहीं कहीं बूंदाबांदी ही होकर रह गई। लेकिन इससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिल गई।

संबंधित समाचार