हरदोई: खाई में ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, पुत्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माधवगंज, हरदोई। खेत जोतकर घर वापस आ रहे किसान का ट्रैक्टर खाई में पलटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी घायल हो गई। थाना क्षेत्र के गांव तिर्वा निवासी रामविलास शुक्रवार की दोपहर खेत जोत कर ट्रैक्टर से वापस आ रहा था। उसके साथ ट्रैक्टर पर उसकी पुत्री सिवांका भी बैठी …

माधवगंज, हरदोई। खेत जोतकर घर वापस आ रहे किसान का ट्रैक्टर खाई में पलटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी घायल हो गई। थाना क्षेत्र के गांव तिर्वा निवासी रामविलास शुक्रवार की दोपहर खेत जोत कर ट्रैक्टर से वापस आ रहा था। उसके साथ ट्रैक्टर पर उसकी पुत्री सिवांका भी बैठी हुई थी। तभी रास्ते में ग्राम सेलामऊ कोल्ड स्टोरेज के सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने में ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पलट गया। जिससे रामविलास की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि उसकी पुत्री को घायल अवस्था में उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया है।

संबंधित समाचार