पुलिस की गिरफ्त में आया यू-ट्यूबर पबजी मदन, नाबालिगों-महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। यू-ट्यूबर पबजी मदन को तमिलनाडु के धरमपुरी जिले से साइबर अपराध शाखा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया, जिस पर नाबालिगों और महिलाओं के साथ अश्लील बातें करने और गेमिंग वीडियो दिखाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उसे धरमपुरी में एक घर से गिरफ्तार किया गया है। उसे …

चेन्नई। यू-ट्यूबर पबजी मदन को तमिलनाडु के धरमपुरी जिले से साइबर अपराध शाखा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया, जिस पर नाबालिगों और महिलाओं के साथ अश्लील बातें करने और गेमिंग वीडियो दिखाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उसे धरमपुरी में एक घर से गिरफ्तार किया गया है।

उसे न्यायिक रिमांड पर चेन्नई लाया जा रहा है। मदन मणिक्कम की गिरफ्तारी के एक दिन बाद उसकी पत्नी कृतिका को गिरफ्तार किया गया और कल शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मदन मणिक्कम को पीयूबीजी मदन के नाम से भी जाना जाता है।

पुलिस ने बताया कि मदन के खिलाफ जैसे जैसे शिकायतें आने लगी वह लापता हो गया और पुलिस ने उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस को आज उसे धरमपुरी से गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। पुलिस ने शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मदन और उसकी पत्नी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया। ये दोनों मूल रूप से सलेम के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि होटल व्यवसाय में नुकसान झेलने के बाद मदन ने 2019 में पबजी जैसे वीडियो गेम खेलने के गुर सिखाने के लिए एक यू ट्यूब चैनल शुरू किया। सरकार द्वारा पबजी पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद मदन ने अपने चैनलों के माध्यम से वीडियो का लाइवस्ट्रीम जारी रखा।

पुलिस ने मदन की पत्नी कृतिका को भी गिरफ्तार कर लिया है जो ग्रुप की कर्ताधर्ता थी। इस बात की पुष्टि हुइ है मदन जिस गुमनाम महिला से अक्सर अश्लील बात करता था वह असल में उसकी पत्नी ही थी। पुलिस ने वेंगवासल से उनके घर से एक लैपटॉप, कम्प्यूटर और मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस ने इसके अलावा दो लक्जरी कारों को जब्त कर लिया है और उसके बैंक खाते को भी फ्रीज कर दिया है ताकि इससे कोई लेन देन नहीं हो।

संबंधित समाचार