बरेली: मातम में बदलीं शादी की खुशियां, खपरैल गिरने से एक की मौत, 11 घायल
बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर में बारात की विदाई के समय चल रहे नाश्ते के दौरान खपरैल गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। मानपुर भगवतीपुर राजाराम गांव की निवासी पुष्पा की शादी गोकलपुर निवासी गजेंद्र यादव के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को दोनों …
बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर में बारात की विदाई के समय चल रहे नाश्ते के दौरान खपरैल गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हुए हैं।
मानपुर भगवतीपुर राजाराम गांव की निवासी पुष्पा की शादी गोकलपुर निवासी गजेंद्र यादव के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को दोनों की शादी का कार्यक्रम घर पर ही था। शनिवार सुबह विदाई के समय नाश्ते की तैयारी चल रही थी। नाश्ते के इंतजार में बारिश के कारण लोग खपरैल के नीचे खड़े हो गए, जहां हलवाई नाश्ता तैयार कर रहा था। तभी अचानक खपरैल गिर गई, जिसमें तिलहर निवासी कारीगर संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ नाश्ता तैयार कर रहा था। वहीं 11 लोग घायल हुए हैं।
