बीजेपी ने पू्र्व IAS अधिकारी एके शर्मा को उत्तर प्रदेश में पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद राजनीति में हाथ आजमाने उतरे एके शर्मा ने भाजपा की सदस्यता हासिल की थी जिसके बाद उन्हे …

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद राजनीति में हाथ आजमाने उतरे एके शर्मा ने भाजपा की सदस्यता हासिल की थी जिसके बाद उन्हे विधान परिषद सदस्य बनाया गया। प्रशासनिक अनुभव होने के कारण उन्हे सरकार अथवा संगठन में महत्वपूर्ण पद दिये जाने को लेकर अटकले जारी थी। आज उन पर विराम देते हुये मऊ के एके शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि एके शर्मा के अलावा लखनऊ की अर्चना मिश्रा और बुलंदशहर के अमित वाल्मीकि को संगठन में प्रदेश मंत्री के पद से नवाजा गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाये दी है। इसके साथ ही उन्होने पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है।

प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को युवा मोर्चा, गीता शाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है।

संबंधित समाचार