बाराबंकी: हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा दूसरा ट्रक, चालक की मौके पर ही मौत
रामसनेही घाट, बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ अयोध्या एनएच 27 हाईवे पर पहले से खराब खड़े कंटेनर ट्रक में पीछे से प्याज लादकर जा रहा ट्रक घुस गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक को निकालकर उसके शव …
रामसनेही घाट, बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ अयोध्या एनएच 27 हाईवे पर पहले से खराब खड़े कंटेनर ट्रक में पीछे से प्याज लादकर जा रहा ट्रक घुस गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक को निकालकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या हाईवे एनएच 27 पर कल्याणी नदी के निकट लखनऊ से अयोध्या की तरफ जा रहा कंटेनर ट्रक संख्या यूपी 56 एटी 0038 का टायर पंचर हो जाने के कारण उसके चालक ने रोड के साइड में ट्रक को खड़ा कर टायर का पंचर बनवाने के लिए दुकान पर गया था।
इसी बीच लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहा प्याज लदा ट्रक संख्या यूपी 78 सीटी 3989 खराब खड़े कंटेनर ट्रक में पीछे से घुस गया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक केबिन के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक का चालक लगभग 50 वर्षीय प्रह्लाद दुबे निवासी ग्राम चकरी थाना धरौली जनपद सिवान बिहार बुरी तरह से उसी में फंस गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली रामसनेहीघाट पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसनेहीघाट सच्चिदानंद राय ने बताया कि खराब खड़े ट्रक में पीछे से ट्रक घुस गया। जिससे चालक की मौत हो गई जिस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है
