कन्नौज: पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हत्यारे मौके से फारा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कन्नौज के जलालपुर अमरा गांव के प्रधान रामशरण का गांव के …

कन्नौज, अमृत विचार। पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हत्यारे मौके से फारा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

कन्नौज के जलालपुर अमरा गांव के प्रधान रामशरण का गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। रविवार को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्राम प्रधान की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद हत्यारे गांव में असलहे लहराते हुए भाग निकले। हत्या होने के बाद ग्राम प्रधान के घर में कोहराम मच गयाद्ध मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा सहित भारी पुलिस बल गांव में तैनात है। गांव में प्रधान की हत्या से तनाव का माहौल बना हुआ है

संबंधित समाचार