बदायूं: घर पर सो रहे सरकारी कर्मचारी को मारी गोली

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

उझानी/बदायूं, अमृत विचार। रविवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला दौलत में एक युवक अपने घर के दरवाजे पर मां के पास दूसरी चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थिति में युवक के सिर पर गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर मां उठ गई और चीख पड़ी। ग्रामीण भी गोली की आवाज …

उझानी/बदायूं, अमृत विचार। रविवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला दौलत में एक युवक अपने घर के दरवाजे पर मां के पास दूसरी चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थिति में युवक के सिर पर गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर मां उठ गई और चीख पड़ी। ग्रामीण भी गोली की आवाज सुनकर घर की तरफ दौड़े। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ युवक को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से डॉक्टर ने हायर सेंटर अलीगढ़ भेज दिया।

उझानी के गांव बुटला दौलत निवासी जसवंत उर्फ पत्तन (50) पुत्र अयोध्या प्रसाद सिंह अलीगढ़ के एक सरकारी स्कूल के कर्मचारी हैं और अलीगढ़ के गांव रामपुर में रहते हैं। लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद चल रहे हैं तो गांव बुटला दौलत में रहने वाली अपनी मां कांती देवी के पास आए थे। रविवार रात लगभग 12 बजे घर के दरवाजे पर सो रहे थे। पास ही उसकी मां सो रही थी। अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। मां की चीख सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए।

पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि वारदात संदिग्ध है। घर पर किसी के न होने की वजह से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी मिली है कि सिर में फंसी गोली को डॉक्टर ने निकाल दिया। अब हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

संबंधित समाचार