बरेली: परेशान न हों मजदूर, मानसून में भी मिलेगा रोजगार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर के बाद आर्थिक तंगी झेल रहे श्रमिकों को लेकर शासन ने अफसरों को खास निर्देश दिए हैं। कहा कि मानसूनी सीजन में अगर नदी, तालाब, झील के काम बंद होने पर पंचायत भवन, कैटल शेड, शौचालय समेत कुछ अन्य तरह के काम कराकर मजदूरों को रोजगार दिलाएं। अफसरों …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की दूसरी लहर के बाद आर्थिक तंगी झेल रहे श्रमिकों को लेकर शासन ने अफसरों को खास निर्देश दिए हैं। कहा कि मानसूनी सीजन में अगर नदी, तालाब, झील के काम बंद होने पर पंचायत भवन, कैटल शेड, शौचालय समेत कुछ अन्य तरह के काम कराकर मजदूरों को रोजगार दिलाएं। अफसरों का दावा है जिले के सभी ब्लॉक में अब तक करीब सवा लाख मजदूरों को काम मिल चुका है।

वर्तमान में जनपद की करीब 950 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तरह बड़े पैमाने पर कार्य हो रहे हैं। करीब 26 हजार श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। बड़ी संख्या में नये जॉब कार्ड भी कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बनाए जा चुके हैं मगर मानसून आने से उन्हें लग रहा है जिस तरह पिछले दिनों बारिश की वजह से निर्माण कार्य ठप हो गए, उसी तरह आगे स्थिति बनी रहेगी। इस वक्त मनरेगा से ग्राम पंचायतों में चकरोड, तालाब खुदाई, नाला सफाई समेत कई अन्य कार्य चल रहे हैं। इसमें अधिकतर कच्चे कार्य हैं। बारिश में पानी भरने पर काम कराना संभव नहीं हो सकता।

डीसी मनरेगा गंगाराम वर्मा का कहना है कि मनरेगा मजदूरों के काम देने की योजना में किसी तरह का अड़ंगा नहीं आएगा। बारिश शुरू होते ही ग्राम्य विकास विभाग की ओर से नदी, तालाब, झील के काम तो बंद हो जाएंगे। इन कामों की जगह कैटल शेड, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, शौचालय आदि के काम कराए जाएंगे।

संबंधित समाचार