अमेरिका ने की दुनिया को कोविड-19 टीकों की 5.5 करोड़ खुराकें आवंटित करने की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। दुनिया से महामारी को खत्म करने के लिए जो बाइडेन प्रशासन की योजना के तहत अमेरिका ने दूसरी किस्त के तौर पर दुनिया के बाकी हिस्से के लिए कोविड-19 रोधी टीके की 5.5 खुराकें आवंटित करने की घोषणा की है। इनमें से 1.6 करोड़ खुराकें भारत, पाकिस्तान और नेपाल जैसे एशियाई देशों को दी …

वाशिंगटन। दुनिया से महामारी को खत्म करने के लिए जो बाइडेन प्रशासन की योजना के तहत अमेरिका ने दूसरी किस्त के तौर पर दुनिया के बाकी हिस्से के लिए कोविड-19 रोधी टीके की 5.5 खुराकें आवंटित करने की घोषणा की है। इनमें से 1.6 करोड़ खुराकें भारत, पाकिस्तान और नेपाल जैसे एशियाई देशों को दी जाएंगी।

Coronavirus Resources and Tips (COVID-19 Resources) | Wolters Kluwer

इस महीने की शुरुआत में बाइडेन प्रशासन ने घोषणा की थी कि अमेरिका ने कोविड टीकों की 2.50 करोड़ खुराकों की आपूर्ति शुरू कर दी है। दूसरी किस्त के तौर पर सोमवार को घोषित 5.50 करोड़ खुराकों में से 1.60 करोड़ खुराकें भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मालदीव और भूटान जैसे एशियाई देशों को दी जाएंगी। व्हाइट हाउस द्वारा सोमवार को दिए गए विवरण में यह नहीं बताया गया है कि कितनी खुराकें किन देशों को भेजी जाएगी।

Another corona positive in Moradabad Total 112 infected in the district now

क्षेत्रवार अनुमानित खुराकों की जानकारी दी गयी है। बाइडेन प्रशासन ने अब तक आठ करोड़ खुराकें आवंटित की है जिसे जून अंत तक मुहैया कराने का संकल्प लिया गया है। व्हाइट हाउस ने बताया, ”देश में भी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जारी है और दुनिया से भी महामारी को खत्म करने के लिए कदम उठाए गए हैं।

Know Interesting Reason Why Us President House Called White House - आखिर अमेरिका के राष्ट्रपति भवन को क्यों कहा जाता है व्हाइट हाउस? जानिए सैकड़ों साल पुराना इतिहास - Amar ...

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वादा किया है कि अमेरिका दुनिया के लिए टीकों के भंडार के समान होगा। इस योजना के तहत देश में की गई आपूर्ति से टीके दान किए जा रहे हैं और राष्ट्रपति ने जून अंत तक आठ करोड़ खुराकें आवंटित करने का फैसला किया है।” इन आठ करोड़ खुराकों में से अमेरिका 75 प्रतिशत खुराकें ‘कोवैक्स’ पहल के साथ साझा करेगा और 25 प्रतिशत खुराकें संक्रमण की ज्यादा मार झेल रहे देशों को दी जाएंगी।

Biden Wins: 2020 Presidential Election Results : NPR

व्हाइट हाउस ने कहा, ”हमारा लक्ष्य दुनिया में टीकाकरण का कवरेज बढ़ाने, संक्रमण के मामलों से निपटने के लिए तैयारी करने और स्वास्थ्यकर्मियों तथा जोखिम वाली आबादी को प्राथमिकता, अपने पड़ोसियों एवं दुनिया के जरूरतमंद देशों की मदद करना है।” व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडेन प्रशासन टीका देकर दूसरे देशों को अपने पक्ष में लामबंद करने का प्रयास नहीं करेगा। ‘कोवैक्स’ पहल के तहत साझा की जाने वाली 4.10 करोड़ खुराकों में 1.40 करोड खुराकें लातिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों तथा 1.60 करोड़ खुराकें एशिया को दी जाएंगी।

संबंधित समाचार