लखनऊ: महानगर इलाके में अनियंत्रित बोलेरो गोमती में गिरी, किशोर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ के महानगर इलाके में बाराबंकी से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गोमती नदी में गिर गई, जिससे उसपर सवार एक किशोर की मृत्यु हो गई जबकि चालक के अलावा उसके छह साथी सुरक्षित हैं। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महानगर इलाके में आज तड़के बेहटा नाले की पटरी …

लखनऊ। लखनऊ के महानगर इलाके में बाराबंकी से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गोमती नदी में गिर गई, जिससे उसपर सवार एक किशोर की मृत्यु हो गई जबकि चालक के अलावा उसके छह साथी सुरक्षित हैं। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महानगर इलाके में आज तड़के बेहटा नाले की पटरी पर आ रही अनियंत्रित बोलेरो गोमती नदी में गिर गई। हादसे में पारा इलाके के बुद्धेश्वर डूडा कालाेनी डिप्टी खेडा निवासी राजेश कुमार शुक्ला के 17 वर्षीय पुत्र निखिल गुप्ता की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि प्लम्बर का काम करने वाला निखिल अपने छह दोस्तों के साथ बाराबंकी से लौट रहा था। उन्होंने बताया कि हादसे में बोलेरो चालक और निखिल के छह साथी सुरक्षित हैं।

संबंधित समाचार