लखीमपुर-खीरी: डीएम की तेज रफ्तार कार की टक्कर से बच्ची घायल
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। पलिया से जिला मुख्यालय वापस लौट रहे डीएम की तेज रफ्तार कार ने पांच साल की बच्ची को रौंद दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। डीएम ने घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा गुरुवार की शाम करीब …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। पलिया से जिला मुख्यालय वापस लौट रहे डीएम की तेज रफ्तार कार ने पांच साल की बच्ची को रौंद दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। डीएम ने घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा गुरुवार की शाम करीब पांच बजे हुआ। डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण और भारत नेपाल के बीच हुई बैठक में शामिल होने तहसील पलिया क्षेत्र में गए थे। वह काफिले के साथ वापस आ रहे थे। पलिया-लखीमपुर मार्ग पर गांव दाउदपुर के पास डीएम की तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खेल रही गांव के ही मेराज की पांच साल की पुत्री आयात को टक्कर मार दी।
जिससे वह घायल हो गई। हादसे के बाद डीएम व अन्य अन्य अधकारी सकते में आ गए। डीएम आनन-फानन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और उसे भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया। इधर डीएम की गाड़ी से हुई दुर्घटना की खबर मिलते ही मुख्यालय के अधिकारियों का हुजूम अस्पताल में जमा हो गया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जाती है।
डीएम ने बंद कराया इमरजेंसी का गेट
डीएम की गाड़ी से बच्ची के घायल होने की खबर जब मीडिया को हुई तो पत्रकार एकत्र होने लगे। डीएम ने अस्पताल की आपाताकालीन कक्ष का मुख्य गेट बंद करा दिया। डीएम के इस रवैये से पत्रकार खुश नहीं हैं।
