बरेली: ओटी टेक्नीशियन की भर्ती के लिए वसूले 40 हजार रुपए, ऑडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 300 बेड कोविड अस्‍पताल में एक बार फिर कर्मचारियों की भर्ती के नाम पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। गुरुवार को एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें ओटी टेक्निशियन रखने को 40 हजार रुपए लेकर भर्ती करने की बात कही जा रही है। सीएमओ डा. एसके गर्ग ने बताया कि वायरल …

बरेली, अमृत विचार। 300 बेड कोविड अस्‍पताल में एक बार फिर कर्मचारियों की भर्ती के नाम पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। गुरुवार को एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें ओटी टेक्निशियन रखने को 40 हजार रुपए लेकर भर्ती करने की बात कही जा रही है। सीएमओ डा. एसके गर्ग ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सात नए ओटी टेक्निशियन की तैनाती की गई है। अस्पताल में पीड्रियाट्रिक आईसीयू वार्ड बनाया गया है। प्रशासन के अनुसार अनुबंधित फर्म से दो ओटी टेक्निशियन क्रिटिकल केयर के लिए व शेष चार सामान्य देखभाल के साथ वेंटिलेंटर चलाने के लिए तैनात किए गए हैं। वायरल ऑडियो के अनुसार दो कर्मचारी आपस में अपनी तैनाती के एवज में विभागीय कर्मचारियों पर 40 हजार रूपए लेकर तैनाती देने की बात कही जा रही है।

नियुक्ति के समय भी लगे थे धन उगाही के आरोप
300 बेड अस्पताल में वर्ष 2020 में वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से तैनाती पाने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के कर्मचारियों पर धन उगाही का आरोप लगा था। संविदा कर्मचारियों के अनुसार उम्‍मीद ये थी कि धीरे धीरे आने वाले समय में संविदा की नौकरी परमानेंट हो जाएगी लेकिन नहीं मालूम था कि यह संविदा केवल छह माह के लिए ही जारी की गयी थी। अब नौकरी से हटाए जाने के बाद तमाम संविदा कर्मियों का सिफारिशों में दिया गया पैसा भी डूब गया है।

संबंधित समाचार