हरदोई: देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, आधा दर्जन से ज्यादा SHO को नई तैनाती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। पुलिस अधिक्षक हरदोई ने देर रात जिले के पुलिस महकमे में कई पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए। आधा दर्जन से ज्यादा एसएचओ को उनके मूल पदों से हटाकर नई तैनाती दे दी। एसपी हरदोई अजय कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन/यूपी 112 में तैनात वेणी माधव त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई है। …

हरदोई, अमृत विचार। पुलिस अधिक्षक हरदोई ने देर रात जिले के पुलिस महकमे में कई पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए। आधा दर्जन से ज्यादा एसएचओ को उनके मूल पदों से हटाकर नई तैनाती दे दी।

एसपी हरदोई अजय कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन/यूपी 112 में तैनात वेणी माधव त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार राय को पाली से हटाकर बेहटागोकुल भेजा गया। बेहटा गोकुल में तैनात लक्ष्मीकांत मिश्रा को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया। रंधा सिंह को भेजा लोनार, जबकि लोनार में तैनात सुरेंद्र कुमार सोनकर को क्राइम ब्रांच से अटैच किया गया। सांडी थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना को सुरसा तथा सुरसा में तैनात वीरेंद्र तोमर को सांडी का थानेदार बनाया गया।

संबंधित समाचार