बरेली: आरएसएस के ख‍िलाफ ट‍िप्‍पणी करने वाले सपा नेता पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के नेता एवं बरेली कैंट से व‍िधानसभा ट‍िकट के दावेदार बताने वाले ने आरएसएस के खिलाफ अभद्र पोस्ट की है। जब संघ के कार्यकर्ता ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि दंगे कराकर सरकार को गिराना है। पुलिस ने आरोपी नेता के …

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के नेता एवं बरेली कैंट से व‍िधानसभा ट‍िकट के दावेदार बताने वाले ने आरएसएस के खिलाफ अभद्र पोस्ट की है। जब संघ के कार्यकर्ता ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि दंगे कराकर सरकार को गिराना है। पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सीबीगंज निवासी अंशू सागर ने बताया क‍ि वह संघ के कायकर्ता हैं। उन्‍होंने बताया कि उनकी फेसबुक पर राष्‍ट्रीय स्‍वंय सेवक संघ के ख‍िलाफ अपशब्‍द ल‍िखे गए थे। यह पोस्ट ट्यूल‍िप टावर न‍िवासी व‍िष्‍णु शर्मा की ओर से क‍िया गया था, और उसे सोशल मीड‍िया पर शेयर भी क‍िया गया था। पोस्‍ट पर काफी लोगों ने कमेंट भी किए थे।

आपत्‍त‍िजनक पोस्‍ट से ह‍िंदू समाज और संघ कार्यकर्ताओं में काफी रोष फैल गया। अंशू सागर का आरोप है क‍ि वह अपने साथियों के साथ इसकी शिकायत करने व‍िष्‍णु शर्मा से म‍िलने गए और उनसे पोस्‍ट ड‍िलीट कर माफी मांगने को कहा। आरोप है क‍ि व‍िष्‍णु शर्मा ने अंशू सागर के साथ मारपीट की और धमकी दी।

आरोप है कि व‍िष्‍णु शर्मा ने उनको जात‍ि सूचक शब्द भी कहे। व‍िष्‍णु ने कथ‍ित रूप से अंशू को धमकाते हुए कहा क‍ि पोस्‍ट ड‍िलीट नहीं करूंगा। मुझे देश में दंगे फैलाने हैं और इस काम का उसे पैसा म‍िलता है। जो भी उसके रास्ते में आएगा वह जिंदा नहीं बचेगा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी सफाई
आरएसएस पर कथ‍ित ट‍िप्‍पणी को लेकर व‍िवादों में घ‍िरे सपा नेता एवं कैंट से पार्टी की ट‍िकट के दावेदार व‍िष्‍णु शर्मा की पोस्ट पर जब बवाल मचा तो उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्‍ट डालकर सफाई दी है। इसमें उन्होंने कहां की आरएसएस को लेकर जो मेरे नाम से पोस्ट वायरल हो रही है मैं उसका खंडन करता हूं। किसी ने मेरी छवि खराब करने के लिए यह घिनौनी हरकत की है। मैं खुद पूर्व में शिशु मंदिर का छात्र रहा हूं। मेरा बीजेपी से राजनैतिक विरोध रहा है न की संघ से।

मामले की जा रही जांच
इंस्पेक्टर इज्जतनगर सतीश यादव ने बताया कि आरएसएस कार्यकता की तरह से विष्णु शर्मा के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार