कन्नौज: गंगा स्नान करने आई दो सगी बहनों की डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। कन्नौज महादेवी घाट पर गंगा नदी में स्नान करते समय दो सगी बहने डूब गई जिन्हें स्थानीय गोताखोरों ने आनन-फानन में बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार जनपद मैनपुरी मोहल्ला अग्रवाल निवासी सौरभ सक्सेना अपनी पत्नी …

कन्नौज। कन्नौज महादेवी घाट पर गंगा नदी में स्नान करते समय दो सगी बहने डूब गई जिन्हें स्थानीय गोताखोरों ने आनन-फानन में बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार जनपद मैनपुरी मोहल्ला अग्रवाल निवासी सौरभ सक्सेना अपनी पत्नी पूजा के साथ अपनी ससुराल इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बेला मऊ सरैया में शादी समारोह में भाग लेने आया थे शनिवार दोपहर बाद अपनी पत्नी पूजा एवं साली के साथ महादेवी घाट पर गंगा स्नान करने आया थे नहाते समय दोनों बहने गहरे पानी में चली गई।

मौके पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने उन्हें गंगा नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया

संबंधित समाचार